{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aabhaar | Shivmangal Singh Suman","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/665eb216\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":152,"description":"आभार - शिवमंगल सिंह ‘सुमन’\n\nजिस जिससे पथ पर स्नेह मिला\nउस उस राही को धन्यवाद।\n\nजीवन अस्थिर अनजाने ही\nहो जाता पथ पर मेल कहीं\nसीमित पग-डग, लम्बी मंज़िल\nतय कर लेना कुछ खेल नहीं\n\nदाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते\nसम्मुख चलता पथ का प्रमाद\nजिस जिससे पथ पर स्नेह मिला\nउस उस राही को धन्यवाद।\n\nसाँसों पर अवलम्बित काया\nजब चलते-चलते चूर हुई\nदो स्नेह-शब्द मिल गए, मिली\nनव स्फूर्ति थकावट दूर हुई\n\nपथ के पहचाने छूट गए\nपर साथ-साथ चल रही याद\nजिस जिससे पथ पर स्नेह मिला\nउस उस राही को धन्यवाद।\n\nजो साथ न मेरा दे पाए\nउनसे कब सूनी हुई डगर\nमैं भी न चलूँ यदि तो भी क्या\nराही मर लेकिन राह अमर\n\nइस पथ पर वे ही चलते हैं\nजो चलने का पा गए स्वाद\nजिस जिससे पथ पर स्नेह मिला\nउस उस राही को धन्यवाद।\n\nकैसे चल पाता यदि न मिला\nहोता मुझको आकुल-अन्तर\nकैसे चल पाता यदि मिलते\nचिर-तृप्ति अमरता-पूर्ण प्रहर\n\nआभारी हूँ मैं उन सबका\nदे गए व्यथा का जो प्रसाद\nजिस जिससे पथ पर स्नेह मिला\nउस उस राही को धन्यवाद।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}