{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Main Koi Kavita Likh Raha Hunga | Kailash Manhar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6725af21\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":107,"description":"मैं कोई कविता लिख रहा हूँगा | कैलाश मनहर\n\nमैं कोई कविता लिख रहा हूँगा\nजब\nसंसद में चल रही होगी बहस\nकि क्यों और कितना ज़रूरी है\nबचाना कानून को ?\nकविता से, होने वाले खतरे पर\nचिन्तित\nसत्ता और प्रतिपक्ष के सांसद\nकानून की मज़बूती के बारे में\nसोच रहे होंगे,\nवातानुकूलित सदन में\nबाहर की\nउमस और गर्मी से बेख़बर ।\n\nमन्दिरों में गूँज रहे होंगे शंख और घड़ियाल\nमस्जिदों में अज़ानें\nकि शैतान\nअब कविता की शक़्ल में आया है\nचर्च में\nप्रार्थना कर रहे होंगे\nयीशु के हत्यारे....\n\nऐसा ही होगा शायद\nकि मैं कोई कविता लिख रहा हूँगा\nजब\nतोप के मुँह पर बैठी होगी\nचहकती चिड़िया.....","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}