{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ishwar Ke Saamne Nirvastra | Shraddha Upadhyay","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6732f592\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"ईश्वर के सामने निर्वस्त्र | श्रद्धा उपाध्याय\n\nतांबे के ईश्वर सपरिवार\nजिनको मैंने अमेजन से खरीदा\nमेरी किताबों के आगे स्थापित\nएक बुझे हुए दीपक के पीछे\nउन पर समर्पित पुष्प, न ताज़े, न सूखे\nमेरे साथ रहते हैं\nमेरे एकाकी एक कमरे के अस्तित्व में\nसामान्यतः न पूजेl\nकभी कभी न सुमिरे\nफिर भी रहते हैं सुस्त साथी की तरह\nऔर कुछ दिन मैं देखती हूं\nमुझे देखते हुए\nनिर्वस्त्र\nकपड़े पहनने से पहले\nकपड़े उतारने के बाद\nमैं लजा जाती हूँ\nक्या मैं उन्हें ले जाऊं\nअपने रहवासे से\nकिसी पूजाघर में\nऔर राम को क्या अर्पण करूं\nकाया जो मैं रोज़ पहनती हूं\nकाया जिसमें उसको वनवास नहीं हो सकता","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}