{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pramaan Patra | Archana Verma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6832188b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":118,"description":"प्रमाणपत्र - अर्चना वर्मा  \n\nलक्षणों की किताब से उसने\nचुन लिया एक रोग \nऔर उसे जीवन का भोग \nबना लिया\nउसके पास भी था आखिरकार \nदिखाने के लिए एक घाव \nवह उसे चाव से सहलाते हुए \nपालने लगा\n\nशामों का अकेलापन \nअब काटने नहीं दौड़ता\nबातचीत के लिए विषयों की \nकमी नहीं \nचिकित्सा की नवीनतम शोध से \nमृत्यु दर के आँकड़े तक \nबिकाऊ हैं उसकी दुकान में\n\nवे अब आते हैं अक्सर \nहाथों में फूल, चेहरों पर मुस्कान \nघण्टों बिता जाते हैं\nकारोबार चल निकला है\nफूलों के बदले में उनको वह \nउनकी दया माया ममता वगैरह का प्रमाणपत्र \nदेता है साथ ही आश्वासन \nसहने का धीरज, बहादुरी का खिताब \nवे दे जाते हैं सर माथे पर \nलेता है\n\nहालाँकि वह न लड़ रहा है \nन सह रहा है \nसिर्फ उनकी दया माया ममता वगैरह \nके ज्वार में बह रहा है","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}