{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Zindagi Tere Ghere Mein Rehkar | Sheoraj Singh 'Bechain'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/68486a9f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":121,"description":"ज़िन्दगी तेरे घेरे में रहकर - श्योराज सिंह 'बेचैन' \n\nज़िन्दगी तेरे घेरे में रहकर\n क्या करें इस बसेरे में रहकर\n इस उजाले में दिखता नहीं  कुछ \nआँख चुंधियाएँ, पलके भीगी सी रहकर\nअब कहीं कोई राहत नहीं है \nदर्द कहता है आँखों से बहकर\nहाँ, हमी  ने बढ़ावा दिया है\nज़ुल्म सहते हैं ख़ामोश रहकर\nमुक्ति देखी ग़ुलामी से बदतर\nक्यों चिढ़ाते हैं आज़ाद कहकर\nघूँट भर पीने लायक न छोड़ी \nमाँ जो आयी हिमालय से बहकर\nइस नए ट्रैक की ख़ासियत  है\nझूट की ट्रैन चलती समय पर\nसच को लेकर ह्रदय में खड़े हो\nक्या करोगे अदालत में कह कर\nउनका मुंसिफ ख़रीदा हुआ है\nफैसला भी तो तय सा हुआ है\nगर कहोगे कि हम को बचा लो\nतब तो हमला भी होगा, हमी पर\nज़िन्दगी तेरे घेरे में रहकर\n क्या करें इस सवेरे में रहकर","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}