{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Yah Main Samajh Nahi Pati | Adiba Khanum","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/68a4a1b1\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":223,"description":" यह मैं समझ नहीं पाती| अदीबा ख़ानम\n\nयह मैं समझ नहीं पाती\nहम आख़िर  किस संकोच से घिर-घिर के\nपछ्छाड़े खाते हैं।\nबार-बार भागते हैं अंदर की ओर\nअंदर जहां सुरक्षा है अपनी ही बनाई दीवारों की\nअंदर जहां अंधेरा है.\nएक सुखद शान्त अंधेरा।\nवह कौन सी हड़डी है\nजो गले में अटकी है\nऔर\nजिसे जब चाहे निकालकर फेंका जा सकता है।\nलेकिन\nक्यों इस हड़डी का चुभते रहना हमें आनंद देता है?\nऔर आख़िर यही संकोच\nजिससे मैं जूझती हूं लगातार\nबार-बार\nअक्सर अपनों से दूर होकर\nदुसरे अपनों को अपना न पाना\nक्या इस शब्द का निचोड़ भर है?\nया है नाउम्मीदी\nअपनों के प्रति\n\nयह अपना होता क्या है?\nऔर पराए की धुन\nमुझे फिर भी कभी-कभी\nदूर से सुनाई पड़ती है\nये धुन बजती रहती है\nपार्श्व में एक गहरी शांति से लबरेज़\nये सहारा देती है तब\nजब उठता है मोह\nउन लोगों से जिन्हें हम कहते हैं\nअपना\nदुनिया कहती है कि\nमोह बहुत अच्छी चीज नहीं है\nमैं पूछती हूँ कि मोह बुरी चीज़ क्यों है\nजब चाँद के मोह से\nखिंच सकते हैं समुद्र मनुष्य और भेड़िए\nतब अपनों के मोह का निष्कर्ष बुरा क्यों है?\nमोह सिखाती है धरती\nअमोह कौन सिखाता है भला?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}