{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Teddy Bear Main Bache Hue Bhalu | Gyanendrapati","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6b190195\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":204,"description":"टेडी  बियर में बचे हुए भालू।  ज्ञानेन्द्रपति \n\nबच्चियाँ जब\nअपने टेडी बियर  को छाती से चिपकाए\nदुलार रही होंगी\nछीज रहे भारतीय जंगलों में\nऔर खोजी दलों और अनुसंधान-स्टेशनों के\nकचरालय बने जा रहे ध्रुवीय प्रदेशों में\nबेमौत मारे जा रहे होंगे भालू\nकाले भालू और भूरे भालू\n\nबगैर किसी रंग-भेद के\nकौन मार रहा होगा उन्हें \nअपने टेडी बियर को छाती से लगाए\nसो जानेवाली बच्चियाँ\nक्या कभी सपने में भी जान सकेंगी इसे\nनिहायत मुलायमियत से उनके आलिंगन से\nछुल्लक भल्लूक को हटा उन्हें रजाई उढ़ानेवाले  पापा\nआज ही कहा था जिन्होंने-बेटे, पुराना पड़ गया है यह\nकल ही बाजार से ला देंगे तुम्हारे लिए\nएक नया टेडी बियर\nप्यारा-सा टेडी बियर -\nवही पापा\nमदारियों से मुक्त करा\nभालुओं को बरास्ते चिड़ियाखाना वापिस जंगल\nभिजानेवाले मोह से भरे उनके पापा\nशामिल हैं\nउनके और अपने भी अनजाने\nभालुओं के हत्यारों में\nऔर बेहतर कि इसे कभी न जानें जंगली मधुमक्खियाँ\nकि शहदखोर शहदचोर भालुओं के लिए विलाप-नृत्य करती हुई\nभंभोड़ डालें बस्तियों पर बस्तियाँ\nआत्मघाती अभियानों में\nनहीं, नहीं जान सकेंगी बच्चियाँ इसे\nऔर न जान पाएँगे उनके प्यारे पापा\nऔर पीढ़ी-दर-पीढ़ी\nजंगली प्रदेशों से और बर्फ़ानी प्रदेशों से अंततः मिट गए भालू\nटेडी बियर बनकर दुकानों के शो केसों में वैठे रहेंगे अतीतातीत\nवत्सल पिताओं की प्रतीक्षा में\nमोहित बच्चियों की ममतालु बाँहों के बीच होगी उनकी अंतिम शरणस्थली\nउनकी आत्मा को मिलेगा अभयारण्य\n\nजहाँ माँ चिड़िया की तरह देह ही नहीं मन-प्राण की उष्मा से\nसेयेंगे वे\nवक्षांकुर\nभविष्योन्मुख ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}