{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apne Hisse Mein Log Aakash Dekte Hain | Vinod Kumar Shukla","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6b2b2f09\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":125,"description":"अपने हिस्से में लोग आकाश देखते हैं।  विनोद कुमार शुक्ल\n\nअपने हिस्से में लोग आकाश देखते हैं\nऔर पूरा आकाश देख लेते हैं\n\nसबके हिस्से का आकाश\nपूरा आकाश है।\n\nअपने हिस्से का चंद्रमा देखते हैं\nऔर पूरा चंद्रमा देख लेते हैं\n\nसबके हिस्से का चंद्रमा वही पूरा चंद्रमा है।\nअपने हिस्से की जैसी-तैसी साँस सब पाते हैं\n\nवह जो घर के बग़ीचे में बैठा हुआ\nअख़बार पढ़ रहा है\n\nऔर वह भी जो बदबू और गंदगी के घेरे में ज़िंदा है।\nसबके हिस्से की हवा वही हवा नहीं है।\n\nअपने हिस्से की भूख के साथ\nसब नहीं पाते अपने हिस्से का पूरा भात\n\nबाज़ार में जो दिख रही है\nतंदूर में बनती हुई रोटी\n\nसबके हिस्से की बनती हुई रोटी नहीं है।\nजो सबकी घड़ी में बज रहा है\n\nवह सबके हिस्से का समय नहीं है।\nइस समय।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}