{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Jo Shilayein Todte Hain | Kedarnath Aggarwal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6be4a375\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":142,"description":"जो शिलाएँ तोड़ते हैं । केदारनाथ अग्रवाल\n\nज़िंदगी को\n\nवह गढ़ेंगे जो शिलाएँ तोड़ते हैं,\nजो भगीरथ नीर की निर्भय शिराएँ मोड़ते हैं।\n\nयज्ञ को इस शक्ति-श्रम के\nश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!\n\nज़िंदगी को\nवे गढ़ेंगे जो खदानें खोदते हैं,\n\nलौह के सोए असुर को कर्म-रथ में जोतते हैं।\nयज्ञ को इस शक्ति श्रम के\n\nश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!\nज़िंदगी को\n\nवे गढ़ेंगे जो प्रभंजन हाँकते हैं,\nशूरवीरों के चरण से रक्त-रेखा आँकते हैं।\n\nयज्ञ को इस शक्ति-श्रम के\nश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!\n\nज़िंदगी को\nवे गढ़ेंगे जो प्रलय को रोकते हैं,\n\nरक्त से रंजित धरा पर शांति का पथ खोजते हैं।\nयज्ञ को इस शक्ति-श्रम के\n\nश्रेष्ठतम् मैं मानता हूँ!!\nमैं नया इंसान हूँ इस यज्ञ में सहयोग दूँगा।\n\nख़ूबसूरत ज़िंदगी की नौजवानी भोग लूँगा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}