{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aisa Bhi Ho Sakta Hai | Balli Singh Cheema","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6c37238a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":133,"description":"ऐसा भी हो सकता है |  बल्ली सिंह चीमा\n\nसाज़िश में वो ख़ुद शामिल हो, ऐसा भी हो सकता है,\nमरने वाला ही क़ातिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।\n\nआज तुम्हारी मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल और कोई,\nकल को अपनी इक मंज़िल हो, ऐसा भी हो सकता है ।\n\nसाहिल की चाहत है लेकिन, तैर रहा हूँ बीचों-बीच,\nमंझधारों में ही साहिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।\n\nतेरे दिल की धडकन मुझको लगे है अपनी-अपनी-सी,\nतेरा दिल ही मेरा दिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।\n\nजीवन भर भटका हूँ ‘बल्ली’, मंज़िल हाथ नहीं आई,\nमेरे पैरों में मंज़िल हो ऐसा भी हो सकता है ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}