{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chipe Raho Bheetar Hi | Nilesh Raghuvanshi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6d86b105\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":190,"description":"छिपे रहो भीतर ही | नीलेश रघुवंशी \n\nफर्स्ट अप्रैल, शनिवार, 2000, आधी रात\nकुछ-कुछ हो रहा है मुझे, शायद तुम अब आने वाले हो\nसारी दुनिया के बच्चे, सबके सो जाने के बाद ही, क्यों सोचते हैं आने के बारे में\nमेरे एकदम पास, तुम्हारे पापा सोए हुए हैं\nक्या उन्हें जगाकर बता देना चाहिए कि तुम आने वाले हो\nबहुत गहरी नींद में हैं वो-अभी उनमें एक नन्हा-मुन्ना दिख रहा है\nपरी नन्ही-सी या नन्हा-सा राजकुमार, फिर वही बात\nपूरे नौ महीने एक ही बात, तुम हो कौन सुंदर रहस्य\nदर्द बढ़ता जा रहा है, समझ नहीं आ रहा कुछ\nतुम्हारे जन्म से पहले का दर्द है या यूँ ही-बस महीने जैसा दर्द हो रहा है\nतुम क्यों उत्पात मचा रहे हो, दर्द के साथ-साथ जान निकली जा रही है मेरी\nओह श्रीराज...दबी-घुटी चीख निकल ही गई\nअरे रे, श्रीराज तो पसीने-पसीने हो रहे हैं, लगता है बहुत तेज़ बारिश होने वाली है\nबिजली कड़के इससे पहले ही छुप जाते हैं हम दोनों\nछिपे रहो तुम भी भीतर ही...\nदीये की लौ की तरह जलते-बुझते-टिमटिमाते दर्द हो रहे हैं\nये दर्द हैं, या जान लेने का सुंदर सजीव तरीक़ा\nअस्पताल पहुँच ही गई मैं, आसपास मेरे डॉक्टर्स और नर्स\nरात साढ़े बारह से शुरू हुई यह यात्रा, शाम के पाँच बजे तक\nरुकने का नाम ही नहीं ले रही\nयह तो नरक है, नरक! जन्म देना, एक यातना से गुज़रना है\nयह क्या दे रहे हो तुम अपनी माँ को?\nआँखें मुँदी जा रही हैं अब \nएक-एक कर, मेरे आसपास, जो मेरे अपने थे, कमरे में रह गए\nडॉक्टर्स और नर्सों के साथ लेबर-रूम में जा रही हूँ मैं\nप्रसवपीड़ा को कोई और नाम देना चाहिए\nये ये ये...\nतुम्हारे रोने की आवाज़ सुनाई दी\nरोने की आवाज़ से मुझे लग रहा है, तुम नन्हे-से बदमाश राजकुमार हो\nइतनी ज़ोर से क्यों रो रहे हो बेटे?\nअप्रैल फूल बनाया तुमने-दिन शनिवार, शाम छह बजकर उनचास मिनट\nठीक इसी समय तो शाम आती है अपने घर की छत पर\nमुस्करा रही होगी शाम और सूरज सुस्ता रहा होगा मेरी तरह !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}