{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Abhuwata Samaj | Rupam Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6e2bce45\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":199,"description":"अभुवाता समाज | रूपम मिश्र \n\nवे शीशे-बासे से नहीं हरी कनई मिट्टी से बनी थीं\nजिसमें इतनी नमी थी कि एक सत्ता की चाक पर मनचाहा ढाल दिया जाता\nनाचती हुई एक स्त्री को अचानक कुछ याद आ जाता है\nसहम कर खड़ी हो जाती है माथे के पल्‍्लू को और खींच कर\nदर्द को दबा कर एक भरभराई-सी हँसी हँसती है\nहमार मालिक बहुत रिसिकट हैं\nहमरा नाचना उनका नाहीं नीक लगता\nसाथ पुराती दूसरी स्त्री भी चुप हो जाती\nये वही आखी-पाखी लड़कियाँ थीं जिनके दुख धरती की तरह थे\nउसी की तरह नाच कर कुछ पल के लिए खुद को भूल जाना चाहती थीं\nहालाँकि इनके नाचने से बहार नहीं लौटती\nऔर बज़ झूरे में बादल भी घुमड़ कर नहीं बरसे कभी\nये रोतीं तो पवित्र ओस से धरती भीग जाती\nछनछना कर पैर पटकरतीं तो अड़्हुल कनेर चटक कर खिल जाते\nपर अब ये डरती हिरनियाँ हैं\nजो कुलाँचे के लिए तरसती हैं\nये क्यों डरती हैं, बेहद डरती हैं किसी अपराध से नहीं \nकभी किसी ब्याह, छठ बरही में डर भूलकर ये नाच उठती हैं\nबम्बई में बैठा पति खूब गाली देता है डे\nहरजाई पतुरिया की बेटी है बिना नाचे नहीं रहा जाता\nफिर भी मोरनियाँ थीं जब भी कोई ननद जेठानी हुलस कर कहती\nफलाने बहू बाजे पर तोहार नाच देखे बहुत दिन हो गया\nफलाने बहू खुद को रोक नहीं पातीं हा\nझमक कर नाच उठतीं\nगाँव का कोई मनचला देवर फलाने को फोन करता\nभौजी बाजे पर गजब नाचती हैं हंस कर कहता\nफलाने अगिया-बैताल हो जाते\nलौटने पर नचनिया की बेटी को खूब कूटने का वादा करते\n'फलानेबहू की बूढ़ी माँ के साथ उनके पिता की जगह\nखुद के सोने का फरमान जारी करते\nसाथ में सात साल की बिटिया को संस्कार देने का आदेश देते\nएक अभुआता समाज कायनात की सारी बुलबुलों की गर्दन मरोड़ रहा है...!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}