{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Achcha Laga | Ramdarash Mishra ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6ea3d658\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":215,"description":" 'अच्छा लगा' - रामदरश मिश्र\nआज धरती पर झुका आकाश तो अच्छा लगा\nसिर किये ऊँचा खड़ी है घास तो अच्छा लगा\nआज फिर लौटा सलामत राम कोई अवध में\nहो गया पूरा कड़ा बनवास तो अच्छा लगा\nथा पढ़ाया मांज कर बरतन घरों में रात-दिन\nहो गया बुधिया का बेटा पास तो अच्छा लगा\nलोग यों तो रोज़ ही आते रहे, आते रहे\nआज लेकिन आप आये पास तो अच्छा लगा\nक़त्ल, चोरी, रहज़नी व्यभिचार से दिन थे मुखर\nचुप रहा कुछ आज का दिन ख़ास तो अच्छा लगा\nख़ून से लथपथ हवाएँ ख़ौफ-सी उड़ती रहीं\nआँसुओं से नम मिली वातास तो अच्छा लगा\nहै नहीं कुछ और बस इंसान तो इंसान है\nहै जगा यह आपमें अहसास तो अच्छा लगा\nहँसी हँसते हाट की इन मरमरी महलों के बीच\nहँस रहा घर-सा कोई आवास तो अच्छा लगा\nरात कितनी भी घनी हो सुबह आयेगी ज़रूर\nलौट आया आपका विश्वास तो अच्छा लगा\nआ गया हूँ बाद मुद्दत के शहर से गाँव में\nआज देखा चाँदनी का हास तो अच्छा लगा\nदोस्तों की दाद तो मिलती ही रहती है सदा\nआज दुश्मन ने कहा–शाबाश तो अच्छा लगा","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}