{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Itna To Zindagi Main Kisi Ki Khalal Pade | Kaifi Azmi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/709e8176\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"इतना तो ज़िन्दगी में किसी की ख़लल पड़े |  कैफ़ी आज़मी\n\nइतना तो ज़िन्दगी में किसी की ख़लल पड़े\nहँसने से हो सुकून ना रोने से कल पड़े\n\nजिस तरह हँस रहा हूँ मैं पी-पी के अश्क-ए-ग़म\nयूँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े\n\nएक तुम के तुम को फ़िक्र-ए-नशेब-ओ-फ़राज़ है\nएक हम के चल पड़े तो बहरहाल चल पड़े\n\nमुद्दत के बाद उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह\nजी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े\n\nसाक़ी सभी को है ग़म-ए-तश्नालबी मगर\nमय है उसी के नाम पे जिस के उबल पड़े","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}