{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"O Chidiya | Aishwarya Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/729bb506\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":150,"description":"ओ चिड़िया! ।  ऐश्वर्या तिवारी \n\nओ चिड़िया\nआ बैठ खिड़की पे\nमैं मरीज़ इस दुनियादारी का\nदेखा नहीं है आसमान का रंग अरसे से\nआ बैठ संग मेरे\nबता मुझे क्या रंग बटा है ऊपर-ऊपर?\nक्या इतनी ही उलझन है उधर?\nमैं क़ैदी हूँ कितने बंधन का\nक्या जानूँ जिसे छू लूँ\nउलझ जाए वो भी दो-एक डोर में।\nदिल का बीमार हूँ इतना कि\nबाज़ार से ले आपा था पिंजरा,\nवो कहते हैं\nजिससे होता है प्रेम उसे रखते हैं संग हमेशा\nरखा है अब भी वो किसी कोने में\nजिसकी सलाखों पर लिखा है बाज़ारू भाषा में - प्रेम।\nआ बैठ तू फिर भी\nछोड़ तमाम दुनिया की भाषा-परिभाषा\nछोड़ यह पिंजरा-विंजरा\nमैं डाल दूंगा उसमें अपना जूता\nतू बता-\nकैसा है सब वहाँ\nजहाँ कहीं से आई है तू?\n\nआ मुझसे बतिया\nइसी बहाने अरसों से पड़ी बंद खिड़की खुल जाएगी\nफिर कौन है जो आकर यहाँ बैठेगी गाएगी\nआ मुझे तनिक प्रेम करने दे\nआ कि जीवन में जीवन रस भरने दे\nमैं नहीं कहता तेरा यही ठिकाना है\nआ कि तुझे एक दिन उड़ ही जाना है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}