{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kya Karun Kora Hi Chhor Jaun Kaagaz? | Anup Sethi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/73509f8b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"क्या करूँ कोरा ही छोड़ जाऊँ काग़ज़? | अनूप सेठी\n\nक से लिखता हूँ कव्वा कर्कश\nक से कपोत छूट जाता है पंख फड़फड़ाता हुआ\n\nलिखना चाहता हूँ कला\nकल बनकर उत्पादन करने लगती है\n\nलिखता हूँ कर्मठ पढ़ा जाता है कायर\nडर जाता हूँ लिखूँगा क़ायदा\n\nअवतार लेगा उसमें से क़ातिल\nकैसा है यह काल कैसी काल की रचना-विरचना\n\nऔर कैसा मेरा काल का बोध\nबटी हुई रस्सी की तरह\n\nउलझते, छिटकते, टूटते-फूटते\nपहचान बदलते चले जाते हैं\n\nशब्द, अर्थ, विचार, आचार और व्यवहार\nक से खोलना चाहा अपने समय का खाता\n\nक से ही शुरू हो गया क्लेश\nक्या क्ष, त्र, ज्ञ तक पहुँचना होगा मुमकिन?\n\nजब जुड़ेंगे स्वर व्यंजन\nबनेंगे शब्द\n\nफिर अर्थगर्भा शब्द\nवाक्य और विचार\n\nआचार और व्यवहार\nतो किस-किस तरह के खुलेंगे अर्थ\n\nऔर कितना होगा अनर्थ\nक्या करूँ कोरा ही छोड़ जाऊँ काग़ज़?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}