{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sadi Samvaad | Suryabala","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/74cadc33\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":170,"description":"सदी संवाद | सूर्यबाला\nआधी सदी पहले-\nवह मेरा छुटंका देवर\nरसोई के दरवाजे पर डंका सा पीटता था-\nकि उसे स्कूल की देरी हो रही है \nऔर बाइस की मैं-\nसहमी, सकपकाई-\nचूल्हे से फूली गरम रोटियां निकाल\nउसकी थाली में सरकाती थी\nऔर फिर नल की धार में \nभाप से जली अपनी उँगलियाँ \nठंडाती थी-\nछज्जे से देखता मेरा पति,\nमन ही मन आश्वस्त हो लेता था\nकि यह स्त्री, उसका कुटुंब संभाल ली जा रही है\nआधी सदी बाद -\n खिचड़ाए बालों वाला वह मेरा अधेड़ देवर \nअब मेरे पैरों को इस तरह छूता है कि-\nउन्हें मंदिर की देहरी बना देता है ।....\nऔर\nजूते के तस्में बांधता मेरा पति \nरूंधे गले से सोचता है-\n‘यह भाई’ ‘इस स्त्री’ की संभाल कर ले जाएगा......","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}