{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mere Ekant Ka Pravesh Dwar | Nirmala Putul","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7792f239\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":134,"description":"मेरे एकांत का प्रवेश-द्वार | निर्मला पुतुल\n\nयह कविता नहीं\nमेरे एकांत का प्रवेश-द्वार है\n\nयहीं आकर सुस्ताती हूँ मैं\nटिकाती हूँ यहीं अपना सिर\n\nज़िंदगी की भाग-दौड़ से थक-हारकर\nजब लौटती हूँ यहाँ\n\nआहिस्ता से खुलता है\nइसके भीतर एक द्वार\n\nजिसमें धीरे से प्रवेश करती मैं\nतलाशती हूँ अपना निजी एकांत\n\nयहीं मैं वह होती हूँ\nजिसे होने के लिए मुझे\n\nकोई प्रयास नहीं करना पड़ता\nपूरी दुनिया से छिटककर\n\nअपनी नाभि से जुड़ती हूँ यहीं!\nमेरे एकांत में देवता नहीं होते\n\nन ही उनके लिए\nकोई प्रार्थना होती है मेरे पास\n\nदूर तक पसरी रेत\nजीवन की बाधाएँ\n\nकुछ स्वप्न और\nप्राचीन कथाएँ होती हैं\n\nहोती है—\nएक धुँधली-सी धुन\n\nहर देश-काल में जिसे\nअपनी-अपनी तरह से पकड़ती\n\nस्त्रियाँ बाहर आती हैं अपने आपसे\nमैं कविता नहीं\n\nशब्दों में ख़ुद को रचते देखती हूँ\nअपनी काया से बाहर खड़ी होकर\n\nअपना होना!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}