{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Haare Hue Budhhijeevi Ka Vaktavya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/78866f6f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"हारे हुए बुद्धिजीवी का वक्तव्य | सत्यम तिवारी\n\nहारे हुए बुद्धि जीवी का वक्तव्य\nमैं माफ़ी माँगता हूँ\nजैसे हिम्मत माँगता हूँ\nमेरे कंधे पर बेलगाम वितृष्णाएँ\nमेरा चेहरा हारे हुए राजा का\nरनिवास में जाते हुए\nमेरी मुद्रा भाड़ में जाते मुल्क की\nनाव जले सैनिक का मेरा नैराश्य\nमैं अपना हिस्सा\nसिर्फ़ इसलिए नहीं छोडूँगा\nकि संतोष परम सुख है\nया मृत्यु में ही मुक्ति मिलती है\nमैं खुली आँख से जीना\nऔर बंद आँखों से मरना पसंद करूँगा\nमैं काठ का एक घोड़ा\nएक तीर का दूसरा शिकार\nमेरे बुझने से पहले की लपट पर लानत हो\nअगर रस्सी न हो तो\nउसके बल को भी मैं ठोकर मारता हूँ\nयह कौन ध्वजा उठाए\nदुनिया को चपटी करता है\nमैं नहीं मानता कि\nमेरा कोई दुश्मन नहीं\nमैं जाऊँगा तो\nकम से कम\nदो-चार को\nअपने साथ लेता जाऊँगा","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}