{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Postcard | Ramdarash Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/799f4242\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"पोस्टकार्ड | रामदरश मिश्र \n \nचिट्ठी तो मैं भी हूँ\n परंतु वह सभ्य क़ीमती लिफ़ाफ़ा नहीं\n जो अपने भीतर \nन जाने क्या-क्या छिपाये रहता है \nऔर उसे दुनिया की नज़रों से बचाकर \nछोड़ आता है किसी हाथ के एकांत में\n मैं तो खुला हुआ सस्ता-सा पोस्टकार्ड हूँ \nऔर ढोता रहता हूँ\n मोटी खुरदरी अँगुलियों के सुख-दुख \nजिन्हें यहाँ-वहाँ कोई भी बाँच सकता है\nऔर स्पंदित होकर महसूस कर सकता है कि\nअरे यह चिट्ठी तो उसी की है\nलेटरबक्स में जब लिफ़ाफ़े \nएक-दूसरे से मुँह फेरे \nअपने में बन्द पड़े होते हैं \nतब हम पोस्टकार्ड एक-दूसरे से बतियाते रहते हैं\n आते-जाते रहते हैं एक-दूसरे में \nऔर हर एक को लगता है कि\n वह अकेला न रहकर चिट्ठियों का कारवाँ बन गया है।\n ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}