{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Samay Aur Bachpan | Hemant Deolekar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/79d28b6c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":146,"description":"समय और बचपन - हेमंत देवलेकर \n\nउसने मेरी कलाई पर\nटिक टिक करती घड़ी देखी\nतो मचल उठी वैसी ही घड़ी पाने के लिए\n\nउसका जी बहलाते\nस्थिर समय की एक खिलौना घड़ी\nबाँध दी उसकी नन्हीं कलाई पर\n\nपर घड़ी का खिलौना\nमंज़ूर  नहीं था उसे\nटिक टिक बोलती, समय बताती\nघड़ी असली मचल रही थी उसके हठ में\n\nयह सच है कि बच्चे समय का स्वप्न देखते हैं\nलेकिन मैं उसे समय के हाथों में कैसे सौंप दूँ\nक्योंकि वह एक कुख्यात बच्चा चोर है\n\nतभी उसकी ज़िद ने मेरी कलाई पकड़ ली\nबच्ची की आँखों में जीवन की सबसे चमकदार चीज़ देखीः कौतुहल\nऔर मेरे पास क्या था? खुरदुरा, घिसा-पिटाः अनुभव\nजो मुझे डराता ज़्यादा था \nऐसा अनुभव किस काम का \nजो बच्चों का कौतुहल ही नष्ट कर दे\n\nहो सकता है बच्चों की संगत से\nसमय बदल जाए\n\nमैंने टिक टिक करती असली घड़ी\nबच्ची की कलाई पर बाँध दी\nऔर समय उसके हवाले कर दिया।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}