{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Lauta Main Is bade Sheher Me | Manglesh Dabral","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/79e2c7f2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":154,"description":"लौटा मैं इस बड़े शहर में | मंगलेश डबराल\n\nइस बड़े शहर में रहता मैं \nएक आदमी अदना-सा था \nउस छोटे क़स्बे में गया तो पाया \nमेरा क़द बहुत बड़ा था\n\nसभी देखते नज़र उठाकर \nमुझको किसी बड़ी-सी आशा में \nमैं भी पता नहीं क्या बोला उनसे \nभीषण भरकम भाषा में\n\nवाह वाह कर सुनते थे मेरी कविता \nकहते थोड़ी और पीजिए \nबड़े शहर में जब हम आएँ \nकृपया थोड़ा समय दीजिए\n\nमार्ग दिखाते रहें कहा उन्होंने \nनतमस्तक हो विदा समय \nचला वहाँ से मैं शर्मिन्दा \nलगा मुझे खुद से ही भय\n\nफिर गया गाँव अपने तो देखा \nमुझसे लोग ज़रा सहमते थे\nकैसा दुर्भाग्य मुझे वे\nसबसे बड़ा मनुष्य समझते थे\n\nतुम तो बड़े-बड़ों के संग\nखाते-पीते खू़ब मजे़ से रहते होगे\nइतनी अकल कमा ली तुमने \nहमें याद क्यों करते होगे \n\nबीस मिले बेरोज़गार कि छोटा-मोटा\nकाम कहीं दिलवाओ\nदस वृद्धों ने कहा कि बेटा\nताक़त की बढ़िया दवा भिजवाओ\n\nजल्दी ही कुछ करने अगली बार \nदवा लाने का आश्वासन देकर \nलौटा मैं इस बड़े शहर में\nफिर से नीचा करने सिर।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}