{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Atyachari ke Pramaan | Manglesh Dabral","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7a722f39\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":128,"description":"अत्याचारी के प्रमाण | मंगलेश डबराल \n\nअत्याचारी के निर्दोष होने के कई प्रमाण हैं \nउसके नाखुन या दाँत लम्बे नहीं हैं\nआँखें लाल नहीं रहती...\nबल्कि वह मुस्कराता रहता है\nअक्सर अपने घर आमंत्रित करता है\nऔर हमारी ओर अपना कोमल हाथ बढ़ाता है\nउसे घोर आश्चर्य है कि लोग उससे डरते हैं\nअत्याचारी के घर पुरानी तलवारें और बन्दूकें.,\nसिर्फ़ सजावट के लिए रखी हुई हैं\nउसका तहख़ाना एक प्यारी-सी जगह है\nजहाँ श्रेष्ठ कलाकृतियों के आसपास तैरते\nउम्दा संगीत के बीच\nजो सुरक्षा महसूस होती है वह बाहर कहीं नहीं है\nअत्याचारी इन दिनों ख़ूब लोकप्रिय है\nकई मरे हुए लोग भी उसके घर आते-जाते हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}