{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kavita Ka Janam | Ramdarash Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7b74a15c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":151,"description":"कविता का जन्म | रामदरश मिश्र | कार्तिकेय खेतरपाल\n\nआजकल \nसोते-सोते जागता हूँ \nजागते-जागते सोता हूँ \nकहीं हो कर भी वहाँ नहीं होता हूँ \nवाचाल भाषा \nगर्भिणी युवती की तरह \nअपनी ही आभा के भार से भर जाती है \nआँखें दृश्यों से होकर \nहो जाती हैं दृश्यों के पार \nटूटे हुए रास्तों में \nजुड़ जाता है संवाद \nअपने ही भीतर कुछ खोया हुआ आता है याद \nचारों ओर के अवकाशों में \nकुछ थर्राने लगता है \nसन्नाटा भी धीरे-धीरे गाने लगता है \nमैं भूल जाता हूँ– \nअपना नाम, ग्राम और वल्दियत \nऔर रह जाता हूँ\n\nहवा में खोयी ख़ुशबू की तरह आदमी की पहचान \nआँधी के ख़िलाफ \nछोटे-छोटे पौधे तन जाते हैं \nमार खायी आँखों के आँसुओं में \nधीरे-धीरे आग के चित्र बन जाते हैं \nक्या मेरे भीतर किसी कविता का जन्म हो रहा है?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}