{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Haan Dost | Agyeya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7d34fb1b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":165,"description":"हाँ, दोस्त। अज्ञेय\n\nहाँ, दोस्त,\nतुम ने पहाड़ की पगडंडी चुनी\nऔर मैं ने सागर की लहर।\nपहाड़ की पगडंडी :\nसँकरी, पथरीली,\nढाँटी,पर स्पष्ट लक्ष्य की ओर जाती हुई :\nमातबर और भरोसेदार\nपगडंडी जो एक दिन निश्चय तुम्हें\nपड़ाव पर पहुँचा देगी।\nसागर की लहर\nविशाल, चिकनी,\nसपाट\nपर बिछलती फिसलती हमेशा अज्ञात अदृश्य को टेरती हुई,\nबेभरोस और आवारा...\nलहर जो न कभी कहीं पहुँचेगी न पहुँचाएगी\nन पहुँचने देगी, जो डुबोएगी नहीं तो वहीं\nलौटा लाएगी\nजहाँ से चले थे, सिवा इस के\nकि वह वहीं तब तक नहीं रह गया होगा।\nठीक है, दोस्त\nमैं ने लहर चुनी\nतुम ने पगडंडी :\nतुम\nअपनी राह पर\nसुख से तो हो?\nजानते तो हो कि कहाँ हो?\nमैं-मैं मानता हूँ कि इतना ही बहुत है कि अभी\nजानता हूँ कि आशीर्वाद में हूँ-जियो, मेरे दोस्त,\nजियो, जियो, जियो...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}