{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pani Aur Dhoop | Subhadra Kumari Chauhan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7d4e4fe2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":175,"description":"पानी और धूप । सुभद्राकुमारी चौहान\n\nअभी अभी थी धूप, बरसने\nलगा कहाँ से यह पानी\nकिसने फोड़ घड़े बादल के\nकी है इतनी शैतानी।\n\nसूरज ने क्‍यों बंद कर लिया\nअपने घर का दरवाजा़\nउसकी माँ ने भी क्‍या उसको\nबुला लिया कहकर आजा।\n\nज़ोर-ज़ोर से गरज रहे हैं\nबादल हैं किसके काका\nकिसको डाँट रहे हैं, किसने\nकहना नहीं सुना माँ का।\n\nबिजली के आँगन में अम्‍माँ\nचलती है कितनी तलवार\nकैसी चमक रही है फिर भी\nक्‍यों खाली जाते हैं वार।\n\nक्‍या अब तक तलवार चलाना\nमाँ वे सीख नहीं पाए\nइसीलिए क्‍या आज सीखने\nआसमान पर हैं आए।\n\nएक बार भी माँ यदि मुझको\nबिजली के घर जाने दो\nउसके बच्‍चों को तलवार\nचलाना सिखला आने दो।\n\nखुश होकर तब बिजली देगी\nमुझे चमकती सी तलवार\nतब माँ कर न कोई सकेगा\nअपने ऊपर अत्‍याचार।\n\nपुलिसमैन अपने काका को\nफिर न पकड़ने आएँगे\nदेखेंगे तलवार दूर से ही\nवे सब डर जाएँगे।\n\nअगर चाहती हो माँ काका\nजाएँ अब न जेलखाना\nतो फिर बिजली के घर मुझको\nतुम जल्‍दी से पहुँचाना।\n\nकाका जेल न जाएँगे अब\nतूझे मँगा दूँगी तलवार\nपर बिजली के घर जाने का\nअब मत करना कभी विचार।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}