{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mere Bheetar Ki Koel | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7d7fa1fe\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"मेरे भीतर की कोयल | सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\n\nमेरे भीतर कहीं\nएक कोयल पागल हो गई है।\nसुबह, दुपहर, शाम, रात\nबस कूदती ही रहती है\nहर क्षण\nकिन्हीं पत्तियों में छिपी\nथकती नहीं।\nमैं क्या करूँ?\nउसकी यह कुहू-कुहू\nसुनते-सुनते मैं घबरा गया हूँ।\nकहाँ से लाऊँ\nएक घनी फलों से लदी अमराई?\nकुछ बूढ़े पेड़\nपत्तियाँ सँभाले खड़े हैं\nयही क्या कम है!\nमैं जानता हूँ\nवह अकेली है\nऔर भूखी\nअपनी ही कूक की\nप्रतिध्वनि के सहारे\nवह जिये जा रही है\nएक आस में—\nअभी कोई आएगा\nउसके साथ मिलकर गाएगा\nउसकी चोंच से चोंच रगड़ेगा\nपंख सहलाएगा\nयह बूढ़े पेड़ फलों से लद जाएँगे।\nकुहू-कुहू\nउसकी आवाज़—\nवह नहीं जानती\nमैं जानता हूँ\nअब दिन-पर-दिन कमज़ोर होती जा रही है।\nकुछ दिनों बाद\nइतनी शिथिल हो जाएगी\n\nकि प्रतिध्वनियाँ बनाने की\nउसकी सामर्थ्य चुक जाएगी।\nवह नहीं रहेगी।\nमेरे भीतर की यह पागल कोयल\nतब मुझे पागल कर जाएगी।\nमैं बूढ़े पेड़ों की छाँह नापता रहूँगा\nऔर पत्तियाँ गिनता रहूँगा\nख़ामोश।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}