{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Gayatri | Kushagra Adwait","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7de045ad\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":176,"description":"गायत्री | कुशाग्र अद्वैत\n\nतुमसे कभी मिला नहीं \nकभी बातचीत नहीं हुई \nकहने को कह सकते हैं \nतुम्हारे बारे में कुछ नहीं जानता \nऐसा भी नहीं कि एकदम नहीं जानता \nख़बर है कि इस नगर में नई आई हो \nइधर एक कामचलाऊ कमरा ढूँढ़ने में व्यस्त रही \nऔर रोज़गार की दुश्चिंताएँ कुतरती रहीं तुमको \nरात के इस पहर \nतुम्हारे नाम \nकविता लिखने बैठ जाऊँ \nऐसी हिमाक़त करने जितना \nतो शायद नहीं जानता\nमेरा एक दोस्त \nतुम्हारा नाम गुनता रहता है \nजैसे कोई मंत्र गुनता हो \nआज हम दोनों काफ़ी देर \nतुम्हारे बारे में बतियाते रहे \nबेसिर-पैर के अंदाज़े लगाते रहे \nमसलन इस महानगर में \nपरांपरा के खित्ते से बाहर \nदूब बराबर जगह खोजती लड़की का \nजाने किसने रखा होगा \nपारांपरिक-सी शक्ल वाला यह नाम\nकहाँ से \nआया होगा यह नाम― \nवैदिक छंद से \nया उस वैदिक मंत्र से \nजिसे तुतलाते हुए याद किया \nऔर अब भी जपता हूँ कभी-कभी \nक्या पता तुम्हारे पुरखों के \nवेदों को छू सकने की \nवंचित इच्छा से आया हो\nया फिर उस रानी से\nजिससे मिसेज गाँधी के\nअदावत के क़िस्से अख़बारों में \nनमक-मिर्च के साथ शाया होते रहे\nया तुम्हारे पिता की \nइस ही नामराशि की \nकोई प्रेयसी रही हो \nऔर उसकी याद में… \nतुम्हें नहीं पता \nचलो कोई बात नहीं\nसंभव है \nइस नामकरण के उपक्रम में \nइतने विचार न शामिल रहे हों \nकिसी पंडित ने ‘ग’ अक्षर सुझाया हो \nफिर किसी स्वजन की गोद में रखकर \nकोई नाम देने को कहा हो \nऔर जल्दबाज़ी में बतौर पुकारू नाम \nयही रखाया हो \nकहते हुए कि नाम का क्या है \nनहीं जमा तो दाख़िले के बखत देखेंगे \nकुछ भी रहा हो \nबोलचाल से ग़ायब \n‛त्र’ को बचाने के लिए \nतो नहीं करेगा \nकोई ऐसी क़वायद!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}