{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ped Aur Patte | Adarsh Kumar Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/7ebe958d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":162,"description":"पैड़ और पत्ते | आदर्श कुमार मिश्र \n\nपेड़ से पत्ते टूट रहे हैं\nपेड़ अकेला रहता है,\nउड़ - उड़कर पते दूर गए हैं\nपेड़ अकेला रहता है,\nकुछ पत्तों के नाम बड़े हैं, पहचान है छोटे\nकुछ पत्तों के काम बड़े पर बिकते खोटे\nकुछ पत्तों  पर कोई शिल्पी \nअपने मन का चित्र बनाकर बेच रहा है\nकुछ पत्तों को लाला साहू\nअपने जूते पोंछ - पोंछकर फेक रहा है\nकुछ पत्ते बेनाम पड़े हैं,\nसूख रहें हैं, गल जायेंगे\nकुछ पत्तों के किस्मत में ही आग लिखी है \nजल जायेंगे\nकुछ पत्ते, कुछ पत्तों से\nलाग - लिपटकर रो लेते हैं\nकुछ पत्ते अपने आंसू \nअपने सीने में बो लेते है\nकुछ पत्तों को रह - रहकर\nउस घने पेड़ की याद  सताती\nवो भी दिन थे, शाख हरी थी\nदूर कहीं से चिड़िया आकर,अण्डे देती. गना गाती\nए्क अकेला मुरझाया सा\nपेड़ बेचारा सूख रहा है\nएक अकेला ग़म खाया सा\nउसका धीरज टूट रहा है\nपत्ते हैं परदेसी  फिर वो\nउनका रस्ता तकता क्यों है \nसारी दुनिया सो जाती है \nपेड़ अकेला जगता क्यों है ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}