{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Poochte Ho To Suno | Meena Kumari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/815d0795\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":152,"description":"पूछते हो तो सुनो कैसे बसर होती है | मीना कुमारी\n\nपूछते हो तो सुनो, कैसे बसर होती है\nरात ख़ैरात की, सदक़े की सहर होती है\n \nसाँस भरने को तो जीना नहीं कहते या रब\nदिल ही दुखता है, न अब आस्तीं तर होती है\n \nजैसे जागी हुई आँखों में, चुभें काँच के ख़्वाब\nरात इस तरह, दीवानों की बसर होती है\n \nग़म ही दुश्मन है मेरा, ग़म ही को दिल ढूँढता है\nएक लम्हे की जुदाई भी अगर होती है\n \nएक मर्कज़ की तलाश, एक भटकती ख़ुशबू\nकभी मंज़िल, कभी तम्हीदे-सफ़र होती है\n\nदिल से अनमोल नगीने को छुपायें तो कहाँ\nबारिशे-संग यहाँ आठ पहर होती है\n\nकाम आते हैं न आ सकते हैं बे-जाँ अल्फ़ाज़\nतर्जमा दर्द की ख़ामोश नज़र होती है.","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}