{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aatma | Anju Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/83586910\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":169,"description":"आत्मा | अंजू शर्मा\n\nमैं सिर्फ\nएक देह नहीं हूँ,\nदेह के पिंजरे में कैद\nएक मुक्ति की कामना में लीन\nआत्मा हूँ,\nनृत्यरत हूँ निरंतर,\nबांधे हुए सलीके के घुँघरू,\nलौटा सकती हूँ मैं अब देवदूत को भी\nमेरे स्वर्ग की रचना\nमैं खुद करुँगी,\n\nमैं बेअसर हूँ\nकिसी भी परिवर्तन से,\nउम्र के साथ कल\nपिंजरा तब्दील हो जायेगा\nझुर्रियों से भरे\nएक जर्जर खंडहर में,\nपर मैं उतार कर,\nसमय की केंचुली,\nबन जाऊँगी\nचिर-यौवना,\n\nमैं बेअसर हूँ\nउन बाजुओं में उभरी नसों\nकी आकर्षण से,\nजो पिंजरे के मोह में बंधी\nघेरती हैं उसे,\n\nमैं अछूती हूँ,\nश्वांसों के उस स्पंदन से\nजो सम्मोहित कर मुझे\nकैद करना चाहता है\nअपने मोहपाश में,\n\nमैंने बांध लिया है\nचाँद और सूरज को\nअपने बैंगनी स्कार्फ में,\nजो अब नियत नहीं करेंगे\nमेरी दिनचर्या,\n\nऔर आसमान के सिरे खोल\nदिए हैं मैंने,\nअब मेरी उड़ान में कोई\nसीमा की बाधा नहीं है,\n\nविचरती हूँ मैं\nनिरंतर ब्रह्माण्ड में\nओढ़े हुए मुक्ति का लबादा,\nक्योंकि नियमों और अपेक्षाओं\nके आवरण टांग दिए हैं मैंने\nकल्पवृक्ष पर.......","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}