{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dastak | Gulzar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/83a56289\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"दस्तक । गुलज़ार\n\nसुब्ह सुब्ह इक ख़्वाब की दस्तक पर दरवाज़ा खोला' \nदेखा सरहद के उस पार से कुछ मेहमान आए हैं\n\nआँखों से मानूस थे सारे\nचेहरे सारे सुने सुनाए\n\nपाँव धोए, हाथ धुलाए\nआँगन में आसन लगवाए\n\nऔर तन्नूर पे मक्की के कुछ मोटे मोटे रोट पकाए\nपोटली में मेहमान मिरे\n\nपिछले सालों की फ़सलों का गुड़ लाए थे\nआँख खुली तो देखा घर में कोई नहीं था\n\nहाथ लगा कर देखा तो तन्नूर अभी तक बुझा नहीं था\nऔर होंटों पर मीठे गुड़ का ज़ाइक़ा अब तक चिपक रहा था\n\nख़्वाब था शायद!\nख़्वाब ही होगा!!\n\nसरहद पर कल रात, सुना है चली, थी गोली\nसरहद पर कल रात, सुना है\n\nकुछ ख़्वाबों का ख़ून हुआ था","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}