{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Capitalism | Gaurav Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/842b0b6a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":146,"description":"कैपिटलिज़्म | गौरव तिवारी \n\nबाग में अक्सर नहीं तोड़े जाते गुलाब\nलोग या तो पसंद करते हैं उसकी ख़ुशबू\nया फिर डरते हैं उसमें लगे काँटों से\nजो तोड़ने पर कर सकते हैं\nउन्हें ज़ख्मी\nवहीं दूसरी तरफ़ घास\nकुचली जाती है, रगड़ी जाती है,\nकर दी जाती है अपनी जड़ों से अलग\nसहती हैं अनेक प्रकार की प्रताड़नाएं\nफिर भी रहती हैं बाग में,\nक्योंकि बाग भी नहीं होता बाग\nघास के बगैर \nमाली भी रखता है\nथोड़ा-बहुत ध्यान\nघास का,\nताकि बढ़ सके गुलाब की सुंदरता \nकुछ और\nयदि घास भी\nपैदा नहीं करेंगी ख़ुशबू\nया नहीं बनेंगी कँटीली\nवे होती रहेंगी शोषित\nऔर गुलाब बना रहेगा कैपिटलिस्ट।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}