{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pyar Ke Bahut Chehre Hain | Navin Sagar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/84608605\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"प्यार के बहुत चेहरे हैं / नवीन सागर\n\nमैं उसे प्यार करता\nयदि वह\n\nख़ुद वह होती\nमैं अपना हृदय खोल देता\n\nयदि वह\nअपने भीतर खुल जाती\n\nमैं उसे छूता\nयदि वह देह होती\n\nऔर मेरे हाथ होते मेरे भाव!\nमैं उसे प्यार करता\n\nयदि मैं पत्ता या हवा होता\nया मैं ख़ुद को नहीं जानता\n\nमैं जब डूब रहा था\nवह उभर रही थी\n\nजिस पल उसकी झलक दिखी\nमैं कभी-कभी डूब रहा हूँ\n\nवह अभी-अभी अपने भीतर उभर रही है\nमैं उसे प्यार करता\n\nयदि वह जानती\nमैं ख़ामोशी की लय में अकेला उसे प्यार करता हूँ\n\nप्यार के बहुत चेहरे हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}