{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bhatka Hua Akelapan | Kailash Vajpeyi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/84bfdccf\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":171,"description":"भटका हुआ अकेलापन - कैलाश वाजपेयी\nयह अधनंगी शाम और \nयह भटका हुआ \nअकेलापन \nमैंने फिर घबराकर अपना शीशा तोड़ दिया। \nराजमार्ग—कोलाहल—पहिए \nकाँटेदार रंग गहरे \nयंत्र-सभ्यता चूस-चूसकर \nफेंके गए अस्त चेहरे \nझाग उगलती खुली खिड़कियाँ \nसड़े गीत सँकरे ज़ीने \nकिसी एक कमरे में मुझको \nबंद कर लिया फिर मैंने \nयह अधनंगी शाम और \nयह चुभता हुआ \nअकेलापन \nमैंने फिर घबराकर अपना शीशा तोड़ दिया। \nझरती भाँप, खाँसता बिस्तर, चिथड़ा साँसें \nउबकाई \nधक्के देकर मुझे ज़िंदगी आख़िर कहाँ \nगिरा आई \nटेढ़ी दीवारों पर चलते \nमुरदा सपनों के साए \nजैसे कोई हत्यागृह में \nरह-रहकर लोरी गाए \nयह अधनंगी शाम और \nयह टूटा हुआ \nअकेलापन \nमैंने फिर उकताकर कोई पन्ना मोड़ दिया। \nआई याद—खौलते जल में \nजैसे बच्चा छूट गिरे। \nजैसे जलते हुए मरुस्थल में तितली का पंख झरे। \nचिटख़ गया आकाश \nदेह टुकड़े-टुकड़े हो बिखर गई \nक्षण-भर में सौ बार घूमकर धरती जैसे \nठहर गई \nयह अधनंगी शाम और \nयह हारा हुआ \nअकेलापन \nमैंने फिर मणि देकर पाला विषधर छोड़ दिया। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}