{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pattiyan Ye Cheed KI | Naresh Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/85242c18\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":113,"description":"पत्तियाँ यह चीड़ की | नरेश सक्सेना \n\nसींक जैसी सरल और साधारण पत्तियाँ\nयदि न होतीं चीड़ की\nतो चीड़ कभी इतने सुंदर नहीं होते\nनीम या पीपल जैसी आकर्षक\nहोतीं यदि पत्तियाँ चीड़ की\nतो चीड़\nआकाश में तने हुए भालों से उर्जस्वित\nऔर तपस्वियों से स्थितिप्रज्ञ न होते\nसूखी और झड़ी हुई पत्तियाँ चीड़ की\nशीशम या महुए की पत्तियों सी\nपैरों तले दबने पर\nचुर्र-मुर्र नहीं होतीं\nबल्कि पैरों तले दबने पर\nआपको पटकनी दे सकती हैं\nखून बहा सकती हैं\nप्राण तक ले सकती हैं\nपहाड़ी ढलानों पर\nसाधारण, सरल और सुंदर यह पत्तियाँ चीड़ की","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}