{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Devi Banne Ki Raah Mein | Priya Johri 'Muktipriya'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/86ad76b8\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":177,"description":"देवी बनने की राह में  | प्रिया जोहरी 'मुक्ति प्रिया'\n\nदेवी बनने की राह में\nलंबा सफ़र तय किया हमने\nकई भूमिकाऐँ बदली\nआंसू की बूंदो का स्वाद चखा\nखून बहाया\nकटा चीरा ख़ुद को\nअपमान के साथ\nझेली कई यातनाएँ\nहमने छोड़ा अपना घर\nपुराने खिलौंने\nअपनी प्रिय सखी\nअपना शहर\nहमने छोड़ दिया अपने सपनों को\nऔर छोटी-छोटी आशाओं को\nनहीं देखा कभी खुल कर\nशहर को\nनहीं जान पाए हम\nखुद की मर्ज़ी से जीना\nकैसा होता है\nरात में सड़कों पर चलता हुआ\nशहर कैसा दिखता है।\nवह जगह कैसी होती है।\nजहाँ पर केवल देव जा सकते है\nकैसे होते हैं वह\nस्थान जहाँ पर अजनबी चलते है।\nनहीं पता हमें कैसे दिखती हैं\nउसकी ज़मीन और आसमान\nहमने नहीं तोड़ी घर की दीवारें\nजो हमें रोकती थी\nबल्कि बनाए घर\nसजाया घर घरौंदा\nमिट्टी से लिपा\nचूल्हा चौका\nपकाएँ खूब पकवान\nकर के अपनी\nखुशियों को\nदरकिनार,\nनिभाया अपना देवी धर्म\nहमने जानना छोड़ दिया\nहमें क्या पसंद है।\nहम बस चलते गए\nऔर सीखते गए\nअच्छी देवी बनने का सबक \nहमने मंदिरों में दिए जलाये\nतीज, व्रत और त्यौहार किये\nहमने पीपल के पेड़ पर बांधे\nमनोकामनाओं की धागे \nनदी से,\nपर्वत से,\nचांद से,\nपेड़ से ,\nभगवान से\nदेव लोक के अमरत्व की\nप्राथनाएँ की\nहमने वह गीत गए\nजो देव लोक को\nप्रिय थे\nहमने सजाया ख़ुद को\nलगाया महावर\nअपने पैरों में\nपहनी हाथों में चूड़ियाँ\nसजाई बिंदी\nऔर कमरबंद\nजब तक हम देवों के साथ थे\nउसके बाद छोड़ दिए\nसारे साजो श्रृंगार\nहमने टाल दी लड़ाइयां \nकिए बहुत से समझौते\nताकि हमारा देवत्व\nहमसे न रूठे\nहमने देखा कि\nयह सब भी कम पड़ा\nखुद को देवी\nसाबित करने को","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}