{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kahan Tak Waqt Ke Dariya Ko | Shahryar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/880c43d3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":122,"description":"कहाँ तक वक़्त के दरिया को । शहरयार\n\nकहाँ तक वक़्त के दरिया को हम ठहरा हुआ देखें\n\nये हसरत है कि इन आँखों से कुछ होता हुआ देखें\nबहुत मुद्दत हुई ये आरज़ू करते हुए हम को\n\nकभी मंज़र कहीं हम कोई अन-देखा हुआ देखें\nसुकूत-ए-शाम से पहले की मंज़िल सख़्त होती है\n\nकहो लोगों से सूरज को न यूँ ढलता हुआ देखें\nहवाएँ बादबाँ खोलीं लहू-आसार बारिश हो\n\nज़मीन-ए-सख़्त तुझ को फूलता-फलता हुआ देखें\nधुएँ के बादलों में छुप गए उजले मकाँ सारे\n\nये चाहा था कि मंज़र शहर का बदला हुआ देखें\nहमारी बे-हिसी पे रोने वाला भी नहीं कोई\n\nचलो जल्दी चलो फिर शहर को जलता हुआ देखें","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}