{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Daud | Ramdarash Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/881ef1ef\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":149,"description":"दौड़ | रामदरश मिश्र\n\nवह आगे-आगे था\nमैं उसके पीछे-पीछे\nमेरे पीछे अनेक लोग थे\nहाँ, यह दौड़-प्रतिस्पर्धा थी\nलक्ष्य से कुछ ही दूर पहले\nएकाएक उसकी चाल धीमी पड़ गयी और रुक गया\nमैं आगे निकल गया\nजीत के गर्वीले सुख के उन्माद से मैं झूम उठा \nउसके हार-जन्य दुख की कल्पना से\nमेरा सुख और भी उन्मत्त हो उठा\nमूर्ख कहीं का मैं मन ही मन भुनभुनाया\nउन्माद की हँसी हँसता हआ मैं लौटा तो देखा\nवह किसी गिरे हुए आदमी को उठा रहा था\nऔर उसका चेहरा नहा रहा था\nसुख और शान्ति की अपूर्व दीप्ति से\nधीरे-धीरे मुझे लगने लगा कि\nवह लक्ष्य तो उसके चरणों में लोट रहा है।\nजिसके लिए मैं बेतहाशा दौड़ता हुआ गया था\nऔर वह मुझसे पहले ही दौड़ जीत चुका है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}