{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Zindagi Se Yehi Gila Hai Mujhe | Ahmed Faraz","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/892d37b9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":115,"description":"ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे | फ़राज़\n\nज़िन्दगी से यही गिला है मुझे\nतू बहुत देर से मिला है मुझे\n\nहमसफ़र चाहिये हुजूम नहीं\nइक मुसाफ़िर भी काफ़िला है मुझे\n\nतू मोहब्बत से कोई चाल तो चल\nहार जाने का हौसला है मुझे\n\nलब कुशां हूं तो इस यकीन के साथ\nकत्ल होने का हौसला है मुझे\n\nदिल धड़कता नहीं सुलगता है\nवो जो ख़्वाहिश थी, आबला है मुझे\n\nकौन जाने कि चाहतों में फ़राज़\nक्या गंवाया है क्या मिला है मुझे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}