{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pani Ek Roshni Hai | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/89755652\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":148,"description":"पानी एक रोशनी है। केदारनाथ सिंह\n\nइन्तज़ार मत करो\nजो कहना हो कह डालो\nक्योंकि हो सकता है फिर कहने का\nकोई अर्थ न रह जाए\nसोचो\nजहाँ खड़े हो, वहीं से सोचो\nचाहे राख से ही शुरू करो\nमगर सोचो\nउस जगह की तलाश व्यर्थ है।\nजहाँ पहुँचकर यह दुनिया\nएक पोस्ते के फूल में बदल जाती है\nनदी सो रही है\nउसे सोने दो\nउसके सोने से\nदुनिया के होने का अन्दाज़ मिलता है।\nपूछो\nचाहे जितनी बार पूछना पड़े\nचाहे पूछने में जितनी तकलीफ़ हो\nमगर पूछो\nपूछो कि गाड़ी अभी कितनी लेट है\nअँधेरा बज रहा है।\nअपनी कविता की किताब रख दो एक तरफ़\nऔर सुनो-सुनो\nअँधेरे में चल रहे हैं\nलाखों-करोड़ों पैर\nपानी एक रोशनी है\nअँधेरे में यही एक बात है।\nजो तुम पूरे विश्वास के साथ\nदूसरे से कह सकते हो","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}