{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Todna Aur Banana | Priyadarshan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/899ea25a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":232,"description":"तोड़ना और बनाना | प्रियदर्शन\n\nबनाने में कुछ जाता है\nनष्ट करने में नहीं\nबनाने में मेहनत लगती है. बुद्धि लगती है, वक्त लगता है\nतोड़ने में बस थोड़ी सी ताकत\nऔर थोड़े से मंसूबे लगते हैं।\nइसके बावजूद बनाने वाले तोड़ने वालों पर भारी पड़ते हैं\nवे बनाते हुए जितना हांफते नहीं,\nउससे कहीं ज़्यादा तोड़ने वाले हांफते हैं।\nकभी किसी बनाने वाले के चेहरे पर थकान नहीं दिखती\nपसीना दिखता है, लेकिन मुस्कुराता हुआ,\nखरोंच दिखती है, लेकिन बदन को सुंदर बनाती है।\n \nलेकिन कभी किसी तोड़ने वाले का चेहरा\nआपने ध्यान से देखा है?\nवह एक हांफता, पसीने से तर-बतर बदहवास चेहरा होता है\nजिसमें सारी दुनिया से जितनी नफरत भरी होती है,\nउससे कहीं ज़्यादा अपने आप से।\n\nअसल में तोड़ने वालों को पता नहीं चलता\nकि वे सबसे पहले अपने-आप को तोड़ते हैं\nजबकि बनाने वाले कुछ बनाने से पहले अपने-आप को बनाते हैं।\nदरअसल यही वजह है कि बनाने का मुश्किल काम चलता रहता है\nतोड़ने का आसान काम दम तोड़ देता है।\n\nतोड़ने वालों ने बहुत सारी मूर्तियां तोड़ीं, जलाने वालों ने बहुत सारी किताबें जलाईं\nलेकिन बुद्ध फिर भी बचे रहे, ईसा का सलीब बचा रहा, कालिदार और होमर बचे रहे।\nअगर तोड़ दी गई चीज़ों की सूची बनाएं तो बहुत लंबी निकलती है\nदिल से आह निकलती है कि कितनी सारी चीज़ें खत्म होती चली गईं-\nकितने सारे पुस्तकालय जल गए, कितनी सारी इमारतें ध्वस्त हो गईं,\nकितनी सारी सभ्यताएं नष्ट कर दी गईं, कितने सारे मूल्य विस्मृत हो गए\n\nलेकिन इस हताशा से बड़ी है यह सच्चाई\nकि फिर भी चीज़ें बची रहीं\nबनाने वालों के हाथ लगातार रचते रहे कुछ न कुछ\nनई इमारतें, नई सभ्यताएं, नए बुत, नए सलीब, नई कविताएं\nऔर दुनिया में टूटी हुई चीज़ों को फिर से बनाने का सिलसिला।\n\nये दुनिया जैसी भी हो, इसमें जितने भी तोड़ने वाले हों,\nइसे बनाने वाले बार-बार बनाते रहेंगे\nऔर बार-बार बताते रहेंगे\nकि तोड़ना चाहे जितना भी आसान हो, फिर भी बनाने की कोशिश के आगे हार जाता है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}