{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mom Ka Ghoda | Dushyant Kumar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/89e5acda\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":"मोम का घोड़ा | दुष्यंत कुमार\n\nमैने यह मोम का घोड़ा,\nबड़े जतन से जोड़ा,\nरक्त की बूँदों से पालकर\nसपनों में ढालकर\nबड़ा किया,\nफिर इसमें प्यास और स्पंदन\nगायन और क्रंदन\nसब कुछ भर दिया,\nऔ’ जब विश्वास हो गया पूरा\nअपने सृजन पर,\nतब इसे लाकर\nआँगन में खड़ा किया!\n\nमाँ ने देखा—बिगड़ीं;\nबाबूजी गरम हुए;\nकिंतु समय गुज़रा...\nफिर नरम हुए।\nसोचा होगा—लड़का है,\nऐसे ही स्वाँग रचा करता है।\n\nमुझे भरोसा था मेरा है,\nमेरे काम आएगा।\nबिगड़ी बनाएगा।\nकिंतु यह घोड़ा\nकायर था थोड़ा,\nलोगों को देखकर बिदका, चौंका,\nमैंने बड़ी मुश्किल से रोका।\n\nऔर फिर हुआ यह\nसमय गुज़रा, वर्ष बीते,\nसोच कर मन में—हारे या जीते,\nमैने यह मोम का घोड़ा,\nतुम्हें बुलाने को\nअग्नि की दिशाओं को छोड़ा।\n\nकिंतु जैसे ये बढ़ा\nइसकी पीठ पर पड़ा\nआकर\nलपलपाती लपटों का कोड़ा,\nतब पिघल गया घोड़ा\nऔर मोम मेरे सब सपनों पर फैल गया!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}