{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Awara Ke Daag Chahiye | Devi Prasad Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8a1c5daf\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"आवारा के दाग़ चाहिए | देवी प्रसाद मिश्र\n\nदो वक़्तों का कम से कम तो भात चाहिए\n\nगात चाहिए जो न काँपे\nसत्ता के सम्मुख जो कह दूँ\n\nबात चाहिए कि छिप जाने को रात चाहिए\nपूरी उम्र लगें कितने ही दाग़ चाहिए\n\nमात चाहिए बहुत इश्क़ में फ़ाग चाहिए\nराग चाहिए साथ चाहिए\n\nउठा हुआ वह हाथ चाहिए नाथ चाहिए नहीं\nकि अपना माथ चाहिए झुके नहीं जो\n\nराख चाहिए इच्छाओं की भूख लगी है\nसाग चाहिए बाग़ चाहिए सोना है अब\n\nलाग चाहिए बहुत विफल का भाग चाहिए\nआवारा के दाग़ चाहिए बहुत दिनों तक गूँजेगी जो\n\nआह चाहिए जाकर कहीं लौटकर आती राह चाहिए\nइश्क़ होय तो आग चाहिए।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}