{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Khud Se | Renu Kashyap","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8a92d726\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":153,"description":"ख़ुद से | रेणु कश्यप\n\nगिरो कितनी भी बार मगर \nउठो तो यूँ उठो \nकि पंख पहले से लंबे हों \nऔर उड़ान न सिर्फ़ ऊँची पर गहरी भी \nहारना और डरना रहे \nबस हिस्सा भर \nएक लंबी उम्र का \nऔर उम्मीद \nऔर भरपूर मोहब्बत \nहों परिभाषाएँ \nजागो तो सुबह शाँत हो \nठीक जैसे मन भी हो \nकि ख़ुद को देखो तो चूमो माथा \nगले लगो ख़ुद से चिपककर \nकि कब से \nकितने वक़्त से, \nसदियों से बल्कि \nउधार चल रहा है अपने आपका \nप्यार का जब हो ज़िक्र \nतो सबसे पहला नाम \nख़ुद का याद आए \nदुख का हो तो जैसे \nकिसी भूली भटकी चीज़ का \nमाँ का हो ज़िक्र तो बस \nचेहरे का चूमना याद आए \nबेतहाशा, एक साँस में बीसों बार \nग़लतियों और माफ़ियों को भूल जाएँ \nठीक वैसे ही \nजैसे लिखकर मिटाया हो \nकोई शब्द या लकीर। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}