{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bees Baras Baad | Satyam Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8aec3e04\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":118,"description":"बीस बरस बाद ।  सत्यम तिवारी \n\nजो जहाँ है वहाँ नहीं मिलेगा\nमरीचिकाएं अब एक पुरानी सदा हैं \nऔर उठे हुए हाथ हवा में गिर जाते हैं\nतय करना मुश्किल है ऐसे में मनुष्य की गति\nशुरू ही होता है जिसका कालखंड\nबीस बरस पूर्व\n\nबर्फ़ के टुकड़े-सा चला है मेरा प्यार\nऔर दूर है तुम्हारा हाथ इतना दूर \nवास्तुनिष्ठ सत्य जितना वास्तु से\nचश्मा आँख से पानी का\nकि हाथों हाथ लिया जाएगा फौरी सुझाव \nऔर साक्ष्यों के अभाव में मिलेगी माफ़ी\nनिर्देशक छूटे हुए दृश्य से पल्ला झाड़ेगा \nनिर्माता अनाकर्षक किरदार पर डालेगा पर्दा\n\nतीन बार दिन में लोटे से जल देगा\nऔर रुकने के आग्रह पर चल देगा\nदेवता ऐसे आएगा कविता में\nजैसे दुर्घटना का साक्ष्य छुपाने को बिल्ली\nउलट दिशा में दौड़ेने लगेगा तुम्हारा अंतःकरण।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}