{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Andhere Ka Musafir | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8afbe91d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":145,"description":"अँधेरे का मुसाफ़िर - सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\nयह सिमटती साँझ,\nयह वीरान जंगल का सिरा,\nयह बिखरती रात, यह चारों तरफ सहमी धरा;\nउस पहाड़ी पर पहुँचकर रोशनी पथरा गयी,\nआख़िरी आवाज़ पंखों की किसी के आ गयी,\nरुक गयी अब तो अचानक लहर की अँगड़ाइयाँ,\nताल के ख़ामोश जल पर सो गई परछाइयाँ।\nदूर पेड़ों की कतारें एक ही में मिल गयीं,\nएक धब्बा रह गया, जैसे ज़मीनें हिल गयीं,\nआसमाँ तक टूटकर जैसे धरा पर गिर गया,\nबस धुँए के बादलों से सामने पथ घिर गया,\nयह अँधेरे की पिटारी, रास्ता यह साँप-सा,\nखोलनेवाला अनाड़ी मन रहा है काँप-सा।\nलड़खड़ाने लग गया मैं, डगमगाने लग गया,\nदेहरी का दीप तेरा याद आने लग गया;\nथाम ले कोई किरन की बाँह मुझको थाम ले,\nनाम ले कोई कहीं से रोशनी का नाम ले,\nकोई कह दे, \"दूर देखो टिमटिमाया दीप एक,\nओ अँधेरे के मुसाफिर उसके आगे घुटने टेक!\"","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}