{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bachpan Ki Wah Nadi | Nasira Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8d2ed704\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":123,"description":"बचपन की वह नदी | नासिरा शर्मा  \n\nबचपन की वह नदी\nजो बहती थी मेरी नसों में\nजाने कितनी बार\nउतारा है मैंने उसे अक्षरों में\nपढ़ने वाले करते हैं शिकायत\nयह नदी कहाँ है जिसका ज़िक्र है\nअकसर आपकी कहानियों में?\nकैसे कहूँ कि यादों  का भी एक सच होता है\nजो वर्तमान में कहीं नज़र नहीं आता\nवर्तमान का अतीत हो जाना भी\nसमय के बहने जैसा है\nजैसे वह नदी बहती थी कभी पिघली चाँदी जैसी\nअभी अलसाई सी पड़ी रहती है तलहटी में\nशायद कल वह भी न हो\nऔर ज़िक्र हो उसका सिंधु घाटी की तरह\n कोर्स की पुस्तक के किसी पन्ने पर\nअतीत में बहती एक नदी की तरह।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}