{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kavi | Viren Dangwal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8e26a5f9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":146,"description":"कवि - वीरेन डंगवाल  \nमैं ग्रीष्म की तेजस्विता हूँ\nऔर गुठली जैसा\nछिपा शहद का ऊष्म ताप\nमैं हूँ वसंत में सुखद अकेलापन\nजेब में गहरी पड़ी मूँगफली को छाँटकर\nचबाता फ़ुरसत से\nमैं चेकदार कपड़े की क़मीज़ हूँ\nउमड़ते हुए बादल जब रगड़ खाते हैं\nतब मैं उनका मुखर ग़ुस्सा हूँ\nइच्छाएँ आती हैं तरह-तरह के बाने धरे\nउनके पास मेरी हर ज़रूरत दर्ज है\nएक फ़ेहरिस्त में मेरी हर कमज़ोरी\nउन्हें यह तक मालूम है\nकि कब मैं चुप होकर गर्दन लटका लूँगा\nमगर फिर भी मैं जाता रहूँगा ही\nहर बार भाषा को रस्से की तरह थामे\nसाथियों के रास्ते पर\nएक कवि और कर ही क्या सकता है\nसही बने रहने की कोशिश के सिवा","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}