{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ladki Ne Darna Chhor Diya | Sheoraj Singh 'Bechain'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8e7c45dc\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":122,"description":"लड़की ने डरना छोड़ दिया | डॉ श्यौराज सिंह बेचैन \n\nलड़की ने डरना छोड़ दिया\nअक्षर के जादू ने\nउस पर असर बड़ा बेजोड़ किया,\nचुप्पा रहना छोड़\nदिया, लड़की ने डरना छोड़ दिया।\nहंसकर पाना सीख लिया, \nरोना-पछताना छोड़ दिया।\nबाप को बोझ नहीं\nहोगी वह, नहीं पराया धन होगी\nलड़के से क्यों-\nकम होगी, वो उपयोगी\nजीवन होगी।\nनिर्भरता को\nछोड़ेगी, जेहनी जड़ता को तोड़ेगी\nसमता मूल्य \nजियेगी अब वो\nएकतरफा क्यों ओढ़ेगी।\nजल्दी नहीं करेगी शादी\nदेर से 'मां' पद पायेगी।\nनाजुक क्यों,\nफौलाद बनेगी,\nदम-खम काम में लायेगी।\nना दहेज को-\nसहमत होगी, कौम की कारा तोडेगी\nघुट-युटकर\nअब नहीं मरेगी,\nमंच पै चढ़कर बोलेगी।\nसमय और शिक्षा -\nने उसके चिंतन का रुख\nमोड़ दिया।\nचुप्पा रहना छोड़\nदिया, लड़की ने डरना छोड़ दिया।\nदूर-दूर से चुग्णा-\nलाकर नीड़ में चिड़िया खाती है।\nलेकिन लड़की पल-\nकर बढ़कर, शादी कर\nउड़ जाती है।\nलड़की सेवा करे\nबुढ़ापे में तो क्यों लड़का चाहें ?\nइसी प्रश्न के\nसमाधान ने भीतर तक झकझोर दिया\nचुप्पा रहना छोड़-\nदिया, लड़की ने डरना छोड़ दिया।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}